
Ranchi : राजधानी रांची में दुर्गापूजा को लेकर हर पंडाल में भीड़ जुट रही है. इस भीड़ में छिनतई गिरोह भी सक्रिय है. किसी भी समय आपके पॉकेट से बटुआ गायब कर सकता है. छिनतई गिरोह पर नजर रखने के लिए रांची पुलिस ने बड़ी संख्या में सादे लिबास में पुलिस जवान की तैनाती की है. ऐसे कई पंडाल हैं जहां माता के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती हैं. इस दौरान विशेष सतर्कता की जरूरत है. ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है.
इसे भी पढ़ेंःरांची में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिये 65 तालाब चिह्नित, जानें-किन इलाकों के लिये कौन सा तालाब है चिह्नित
इसके मद्देनजर रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि माता के दर्शन के लिए कीमती गहना और पॉकेट में अधिक पैसा लेकर घर से न निकलें. पंडाल में भीड़भाड़ न लगावें. चोरी, छिनतई की घटना पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. इसके बावजूद आमलागों को सतर्क रहना होगा. किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें.
शहर के प्रमुख ब्लैक स्पॉट जहां अक्सर होती है चोरी, छिनतई
धुर्वा थाना क्षेत्र : धुर्वा बस स्टैंड, धुर्वा क्रिकेट स्टेडियम जाने वाले मार्ग पर, नई विधानसभा जाने वाले मार्ग में और सीठिओ रोड
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र – सिंह मोड़, अपर हटिया और बिरसा चौक के समीप
कोतवाली थाना – अपर बाजार, सेवा सदन के समीप, बड़ा तालाब, गाड़ीखाना चौक से हरमू पुल के समीप और कचहरी चौक के समीप
लालपुर थाना क्षेत्र – मोरहाबादी, लोअर वर्धमान कंपाउंड, हरिओम टावर के सामने वाली गली, डिस्टलरी पुल के समीप, लोहरा कोचा, जेल मोड़, पीएंडटी कॉलोनी और धोबीघाट
कांके थाना क्षेत्र – रिंग रोड, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के समीप, बोडेया और कांके रोड में सीएमपीडीआइ गेट के समीप, गांधीनगर के समीप
पंडरा थाना क्षेत्र – बाजार समिति के समीप, रवि स्टील और झिरी मोड़
हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र – पुरानी रांची और बड़ा तालाब
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र – रातू रोड, न्यू मधुकम, मुरला पहाड़, विद्यानगर, कब्रिस्तान रोड और पहाड़ी मंदिर के समीप
डेली मार्केट थाना क्षेत्र – बड़ा तालाब के पास और डेली मार्केट मेन रोड
अरगोड़ा थाना क्षेत्र – अशोक नगर, सहजानंद चौक, डीएवी कपिलदेव स्कूल रोड, निगम पार्क के समीप, कडरू पूल के समीप और हरमू इमली चौक
डोरंडा थाना क्षेत्र – एजी ऑफिस के समीप, एयरपोर्ट रोड और मेकॉन कॉलोनी के समीप




