Uncategorized

विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार की पत्नी किरण की बुधवार को मौत हो गयी. मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इधर, मृतका के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है. उसे ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और जांच में जुट गयी है. मृतका किरण कुमारी हजारीबाग के निवासी राजेश कुमार कुशवाहा की बहन थी और उसका एक सात साल का बेटा भी है. अजीत कुमार से उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी.

इसे भी पढ़ें – अंधेरे में रहने की डाले आदतः डीवीसी का 1850 करोड़ बकाया, रोजाना पहले ढाई घंटे फिर पांच घंटे काटेगी बिजली

शादी के बाद से ही किया जा रहा था प्रताड़ित

राजेश ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन किरण को प्रताड़ित किया जाने लगा था. पति-पत्नी के बीच कई बार समझौता भी कराया गया था. जब प्रताड़ना से तंग आकर वह पुलिस में शिकायत का प्रयास करती थी तो उसे रोक दिया जाता था. बुधवार को शाम करीब साढ़े सात बजे उसने बताया कि हम खाना बना रहे हैं, बाद में बात करेंगे नहीं तो डांट पड़ेगी. इसके बाद दुबारा उससे बात नहीं हुई. रात 12 बजे किसी ने फोन पर बताया कि आपकी बहन के साथ कोई घटना हो गयी है. इसलिए रांची आ जाइये. रांची आने के बाद गुरुनानक अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि  उसे मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. राजेश का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसकी बहन का गला दबाकर उसे मार डाला. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button