BusinessNational

बासमती चावल निर्यातक जीआरएम उतरेगी घरेलू बाजार में, करेगी 50 करोड़ रुपये का निवेश

New Delhi:  देश की प्रमुख बासमती चावल निर्यातक कंपनी जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड ने घरेलू बाजार में प्रवेश करने का निर्णय किया है. देशभर में अपने कारोबार विस्तार के लिए कंपनी अगले दो साल में करीब 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

कंपनी के प्रबंध निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि घरेलू बाजार में पैकेटबंद बासमती चावल की बिक्री तेजी से बढ़ी है. इसलिए हमें घरेलू बाजार में बेहद संभावनाएं नजर आती हैं.

इसे भी पढ़ेंः इंडिया शाइनिंग वाला हाल होगा, भाजपा हारेगी, राहुल देश के प्रधानमंत्री  हाेंंगे : कांग्रेस

शेयर बाजार में सूचीबद्ध जीआरएम ओवरसीज का 2017-18 में कारोबार करीब 950 करोड़ रुपये था. कंपनी हरियाणा के पानीपत में दो प्रसंस्करण संयंत्र चलाती है और हाल ही में उसने गुजरात के एक संयंत्र का अधिग्रहण किया है.

गर्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हम देश में तीसरे सबसे बड़े बासमती चावल निर्यातक हैं. अब हमारी योजना तनौष ब्रांड के तहत घरेलू बाजार में उतरने की है.

गर्ग ने कहा कि कंपनी तीन-चार किस्म के ब्रांडेड बासमती चावल बाजार में उतारेगी. इनकी कीमत 50 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम में होगी. कंपनी की योजना अगले दो साल में 50 करोड़ रुपये निवेश की है. इसमें गुजरात के मुद्रा बंदरगाह के पास अधिगृहीत किए गए संयंत्र की कीमत शामिल है.

इसे भी पढ़ेंः मुकेश अंबानी ने किया कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन

 

Related Articles

Back to top button