Crime NewsHazaribagh

बरही थाना ने आवेदन लेने से किया इनकार

  • पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा के ले जाने के संबंध में करने गये थे शिकायत 

Hazaribag: पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा के ले जाने के संबंध में भुक्तभोगी पति राजू प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जानकारी दी है. पूछे जाने पर उसने बताया कि बरही थाना ने उसका आवेदन लेने से मना कर दिया.

आवेदन के अनुसार उसकी पत्नी को डुमरी निवासी सचिन कुमार राम उर्फ महेंद्र राम, रोहित राम व अजय बहला-फुसलाकर 2 नवंबर को ही भगा कर ले गये हैं.

वे लोग लाल रंग की अपाचे बाइक संख्या जेएच 01 सीएम 9986 से भागे जाने की बात कही है. साथ ही उन लोगों के द्वारा कई नंबरों से फोन कर लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. भुक्तभोगी ने एसपी से अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

Related Articles

Back to top button