Khas-KhabarNational

#yesbank को संकट से उबारने का प्लान, 49% शेयर खरीद सकती है SBI, 2450 करोड़ का हो सकता है निवेश

Mumbai: नकदी संकट से जुझ रहे येस बैंक उबारने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है. कानूनी प्रावधानों के मुताबिक एसबीआइ येस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकती है. शनिवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि एसबीआई येस बैंक में 2450 करोड़ रुपये निवेश कर सकता है.

इसे भी पढ़ेंः#BPCL में अपनी हिस्सेदारी बेचने को तैयार सरकार, आमंत्रित की बोली

अंतिम फैसला SBI बोर्ड का होगा

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के प्रमुख रजनीश कुमार ने शनिवार को कहा कि संकटग्रस्त येस बैंक को उबारने के लिए बैंक की लीगल टीम निवेश की योजना पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारी हर मुद्दे का सावधानी से अध्ययन कर रहे हैं.

साथ ही उन्होंने ने कहा कि येस बैंक के खाताधारकों को घबराने की जरुरत नहीं है. उन्हें कोई खतरा नहीं है, और जो समस्या है वो कुछ दिनों में दूर हो जायेगी.

उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग एसबीआइ में निवेश करना चाहते हैं कि उनके लिए ये एक मौका है. एसबीआइ चेयरमैन कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश है कि निवेश योजना को रिजर्व बैंक की समय सीमा से पहले ही पास करा लिया जाए.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus का कहरः इटली में एक दिन में 49 लोगों की मौत, फेसबुक ने बंद किया लंदन और सिंगापुर ऑफिस

निजी निवेश की भी तैयारी

एसबीआइ चेयरमैन ने कहा कि निजी निवेशक भी येस बैंक में निवेश करने की योजना बना रहे हैं. रजनीश कुमार ने कहा कि हम सहयोगी निवेशकों की तलाश में हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी 5 फीसदी से ज्यादा शेयर खरीदना चाहता है तो उसके लिए कुछ नियम हैं.

50,000 हुई निकासी सीमा

बता दें कि रिजर्व बैंक ने गुरुवार को सरकार से मशविरा करने के बाद आर्थिक संकट से जुझ रहे येस बैंक पर रोक लगायी और उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को भी भंग कर दिया है. वहीं बैंक के ग्राहकों पर भी 50,000 रुपये मासिक तक निकासी करने की रोक लगायी है. यस बैंक किसी भी तरह का नया ऋण वितरण या निवेश भी नहीं कर सकेगा.

केंद्रीय बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः#Yesbankcrisis: भगवान जगन्नाथ मंदिर के 545 करोड़ रुपये येस बैंक में जमा, श्रद्धालु चिंतित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button