
Ranchi: रांची के करमटोली चौक स्थित रांची चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति नाजुक है. यहां एक ही बेड पर तीन बच्चों का इलाज किया जा रहा है. एक छोटे से कमरे में 4 बच्चों के साथ दो केयर टेकर को रखा गया है. यह बातें रविवार को झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा.
अस्पताल में शिशु भवन से रांनी चिल्ड्रेन अस्पताल लाये गये बच्चों के देखभाल का जायजा लेने बाद बाबूलाल ने चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसे में बच्चों का समुचित ट्रीटमेंट संभव नहीं है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मिलकर चारों बच्चों को अलग-अलग बेड पर रखकर समुचित इलाज और देखभाल करने का निर्देश दिया.
सभी बच्चों को वापस शिशु भवन भेजा जाय
इसे भी पढ़ें- भाजपा के अजय मारू ने किया सीएनटी एक्ट का उल्लंघन? जमीन ली प्रेस खोलने के लिए, बना दिया मॉल
बाबूलाल ने कि सरकार की देखरेख में कुपोषण और बीमारी से 3 बच्चों की मौत हो गई. इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इतने छोटे-छोटे बच्चों को पैसे से नहीं पाला जा सकता है, इसके लिए ममत्व की जरूरत है और वह निर्मल शिशु भवन में ही संभव है. इसलिए सभी बच्चों को वापस शिशु भवन लाया जाय. सहयोग विलेज के बीमार बच्चों को जबरन परिजनों को सौंपने के बजाय उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज करवाया जाय.
तीन बच्चों की मौत का सरकार जिम्मेदार
बाबूलाल ने स्पष्ट कहा कि सीडब्ल्यूसी रांची और खूंटी 3 बच्चों की मौत की जिम्मेदार है. इसलिए इनके अध्यक्ष और सदस्यों पर मर्डर का केस 302 का मुकदमा दर्ज किया जाय. उन्होंने इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की भी मांग की. उन्होंने कहा कि मृतक पालो टूटी के पिता जिन्होंने सीडब्ल्यूसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है उन्हें पुलिस डराना धमकाना बंद करें.
रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में मिलने वालों में बाबूलाल मरांडी जी के साथ पार्टी की प्रवक्ता, जन आवाज की अध्यक्ष सुनीता सिंह, जन आवाज की महासचिव मेर्री तिर्की और मानवाधिकार कार्यकर्ता गोपीनाथ घोष भी शामिल थे.




