Uncategorized

‘रॉकी हैंडसम’ ने कमाए 7.06 करोड़ रुपये

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में आपको जॉन के जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्व‍ीट किया, ‘गुरुवार को फिल्म ने 1.77 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 5.29 करोड़ रुपये। भारत में कुल कमाई 7.06 करोड़ रुपये रही।’

#RockyHandsome Thu previews 1.77 cr, Fri 5.29 cr. Total: ₹ 7.06 cr. India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2016

निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अभिनेत्री श्रुति हासन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है। फिल्‍म की कहानी एक छोटी बच्‍ची के इर्द-गिर्द घूमती है।

निशिकांत कामथ के साथ जॉन अब्राहम की यह दूसरी फिल्म है इससे पहले उन्होंने उनके साथ ‘फोर्स’ में काम किया था। आजकल इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

– आजतक –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button