Uncategorized

‘देश के कोने-कोने में पहुंचाएं फुटबॉल’

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

नई दिल्ली : टी-20 विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने इस्टर की शुभकामनाएं दी और कहा कि टी-20 विश्वकप में भारत में ने दो महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। आज के मैच के लिए दोनों टीमों को शुभकामना।

भारत में फुटबॉल की हालत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा‌ कि फीफा में हमारी रैंकिंग इतनी नीचे है कि मेरी बोलने की हिम्‍मत नहीं पड़ रही। उन्होंने कहा कि हम सबको कोशिश होनी चाहिए हम फुटबॉल को गांव-गांव, गली-गली में कैसे पहुंचाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2017 में अंडर-17 फीफा विश्वकप की मेजबानी कर रहा है। ये एक अवसर है कि जब हम अपने युवाओं में फुटबॉल का जोश भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फीफा विश्वकप भारत  के लिए खुद को ब्रांड के रूप में पेश करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

मोदी ने कहा कि हमें ये कोशिश करनी चाहिए कि फुटबॉल देश के कोने-कोने में पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं देश का हर युवा 2017 फीफा विश्वकप का ब्रांड अम्बेसडर बने।’

— अमर उजाला —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button