Uncategorized

साहेबगंजः हाथी ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

Correspondent
Sahebganj, 08 August:  साबेहगंज के जीखाबाड़ी थाना क्षेत्र के फूलभंगा गांव  में हाथी ने एक युवक को कुचल दिया. युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत युवक का नाम राजू महतो है. उसके घरवालों का कहना है कि राजू साप्ताहिक हाट से वापस घर लौट रहा था. घर आने की क्रम में जब वो जंगल से गुजर रहा था तो उसका सामना हाथी से हो गया. हाथी को देख राजू घबराया और भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन हाथी ने उसे अपने सूंड़ से उठाकर पटक दिया. जिससे राजू महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी जब आस-पास के लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस वाले वन विभाग के कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब-तक हाथी वहां से जा चुका था. पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्ट्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
आए दिन होते रहती है घटना, विभाग बेबस और लाचार
जीखाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोग वन विभाग के रवैये से काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि आए दिन हाथी लोगों को परेशान करते रहते हैं. लेकिन विभाग कुछ नहीं कर पाता है. किसी जानवर के गांव में दिखने की जानकारी विभाग को दी जाती है तो विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचता है. ऐसे में गांव वालों की जान हर वक्त जोखिम में रहती है. उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही की वजह से कई लोगों की जान गयी है, जान-माल का जो नुकसान होता है वो अलग.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button