National

#CAAProtest : जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने कहा, इस कानून का भारत के मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं

NewDelhi : दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम  ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर लोगों से कहा कि नागरिकता कानून का भारत में रह रहे मुसलमानों से कोई लेना देना नहीं  है.  न्यूज एजेंसी एएनआई को दिये बयान के अनुसार शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मंगलवार को कहा,  नागरिकता कानून का भारत में रहने वाले मुस्लिमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसका असर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शरणार्थियों पर पड़ेगा.

साथ ही कहा कि प्रदर्शन करना भारत के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है, ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता. हालांकि, यह भी अहम है कि इस दौरान संयम बरता जाना चाहिए और भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी अहम है.

इसे भी पढ़ें :#CAAProtest : हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड के छात्रों-शोधकर्ताओं का जामिया और एएमयू में पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी में फर्क है

इस क्रम में  शाही इमाम ने कहा कि एनआरसी अभी कानून नहीं बना है. नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी में फर्क है. एक नागरिकता संशोधन एक्ट है जो कि कानून बन चुका है और दूसरा एनआरसी है, जिसका अभी ऐलान ही किया गया है. नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले मुस्लिम शरणार्थी भारत की नागरिकता नहीं ले पायेंगे. इसका भारत में रहने वाले मुस्लिमों से कोई लेना-देना नहीं.

बता  दें कि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में देश की कई कॉलेजों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. इस कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दी जायेगी. इसका विरोध करने वाले और विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह कानून मुसलमानों से भेदभाव करता है और धर्म के आधार पर नागरिकता देना संविधान के खिलाफ है.

इसे भी पढ़ें : #CAAProtest: ममता बनर्जी की अब दिल्ली, पंजाब में आंदोलन की चेतावनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button