
Ramgarh: रामगढ जिले के दुलमी प्रखंड सभागार में जेएसपीएल के द्वारा अदरक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश बीडीओ रवीन्द्र कुमार सीओ पंकज कुमार ने पांच गांव के 260 महिलाओं के बीच वितरण किया गया. मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि अदरक वितरण का मूल उद्देश्य सखी मंडल के दीदियों की आजीविका बढाना साथ ही गरीबी रेखा से बाहर निकालना एवं अदरक खेती का एक कृषि क्लस्टर विकसित करना हैं.
खेती से उत्पादन का कुछ हिस्से को अगले वर्ष जरूरतमंद दीदियों को जो सरकार के कृषि योजनाओ से वंचित रहते हैं. उनके बीच सहयोग के रूप में वितरण किया जाएगा. उक्त मौके पर जीसीएलपीएल दुलमी डीएम गौरव उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:BREAKING : राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव को दी हरी झंडी




