
Chakradharpur: कुसुमकुंज में आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में कलिंगा क्लब बाराखोली को हराकर आदर्श क्लब कुसुमकुंज विजेता टीम बनी. टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला में टॉस जीत कर आदर्श क्लब ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और बिना विकेट खोये पांच ओवर में 58 रन का टारगेट दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कलिंगा क्लब पांच ओवर में 4 विकेट खोकर 26 रन तक ही पहुंच पाई. इस टूर्नामेंट में चक्रधरपुर की 15 और चाईबासा की एक टीम ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि के रूप में सन्नी उरांव, उदय जैसवाल, विनय बर्मन और देव मौजूद थे.




