Crime NewsPalamu

पलामू : पाटन के गोराडीह जंगल में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के लोइंगा के असनोर गांव स्थित गोराडीह जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड़ में झूलता हुआ मिला है. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना किशुनपुर ओपी पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी राबिन कुमार व किशुनपुर के ओपी प्रभारी विनोद राम दल बल के साथ पहुंचे. तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाना ले आई. हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. युवक का शव जंगल के एक पेड़ में झूलता हुआ पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी है. पाटन थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : विधायक ने काली मंदिर में मत्था टेका, ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद कुछ ग्रामीण जंगल की ओर से गुजर रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने देखा कि पेड़ से किसी युवक का शव झूल रहा है. इसके बाद कई ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए. तत्काल इसकी सूचना ओपी पुलिस को दी गई. इसके बाद वहां पुलिस पहुंची थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया. लाश बरामद होने की सूचना आसपास के थाना को दे दी गई है और इस संबंध में पहचान के साथ-साथ अन्य मामलों में छानबीन तेज की गई है.

इसे भी पढ़ें :  सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्व छात्र और लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार को दिया जाएगा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार

Related Articles

Back to top button