NationalTOP SLIDER

गुड न्यूज : इंतजार खत्म, 16 जनवरी से होगी देश में कोरोना से बचानेवाली वैक्सीन लगाने की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में हुआ फैसला

New Delhi : आखिरकार कोरोना टीकाकरण के शुरूआत की तारीख का एलान हो गया है. देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीका लगाने का काम शुरू हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया .

सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. इनकी संख्या करीब 3 करोड़ होगी. इसके साथ ही 50 साल से अधिक और 50 साल के कम उम्र के को-मोरबिड लोगों को भी पहले वैक्सीन दिया जाएगा, जिनकी संख्या करीब 27 करोड़ के आसपास है.

इसे भी पढ़ें- उत्तर कोरिया ने अमेरिका से दुश्मनी का हवाला देकर और परमाणु हथियार बनने की चेतावनी दी

Related Articles

Back to top button