Uncategorized

रामगढ : पुलिस पर हमले को लेकर विवाद गहराया

News Wing
Ramgarh, 15 August :
रामगढ जिले के राजप्पा में घटी घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. आजसू के लोगो ने विपक्ष पर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए वेवजह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का नाम उछालने का आरोप लगाया है. वंही विपक्ष ने मंत्री व उनके समर्थकों पर माफियागिरी करने का आरोप लगाया. इधर आजसू के लोगो ने स्पस्ट कहा कि विपक्षी दलों के नेताओ द्वारा मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. जो बिलकुल गलत है. विपक्षी दलों के कुछ नेता अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए जबरन इस मामले में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का नाम घसीट रहे हैं. आजसू के समर्थकों ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं . उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और रामगढ़ जिला में लगातार बढ़ रहे जनाधार से घबराकर विपक्ष के लोग गन्दी राजनीती कर रहे है.

वहीं विधायक अमित महतो ने कहा कि रामगढ़ जिले के रजरप्पा प्राजेेक्ट के पास आजसू के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर हमला करना काफी निंदनीय है. आज सत्ता में शामिल लोग ही माफिया बन गए है. ऐसी सरकार और सरकार में शामिल लोगों पर से जनता का भरोसा उठ गया है. यह बातें मंगलवार को घटना का जायजा लेने रजरप्पा थाने पहुंचे सिल्ली विधायक अमित महतो ने कही. उन्होंने कहा कि आज झारखंड पुलिस को भी पता चल गया कि सत्ता में शामिल लोग उनके साथ क्या कर रहे हैं. आज जब पुलिस प्रशासन में शामिल लोगों को ड्यूटी पर पीटा जा रहा है तो आम जनता की त्रासदी क्या होगी, इसे बयां नहीं किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर वे डीजीपी से भी मिलेंगे और उपर तक इस मुद्दे को लेकर जाएंगे. पुलिस पर हमले को उन्होंने लोकतंत्र पर हमला बताया. उनके साथ दर्जनों समर्थकों ने भी घटना का जायजा लिया।
रजरप्पा पुलिस पर हमले की सूचना पर थाने पहुंची गोला की जिला पार्षद ममता देवी ने कहा कि इस मामले की उच्च तस्रीय जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब घायल पुलिस अधिकारियों से बात हुई तो यह स्पष्ट था कि मंत्री चंद्रप्रकाश चैधरी के आवास के सामने उनके आदमियों ने उनकी मौजूदगी में पुलिस पर हमला किया और बालू लदी गाडी को लूट लिया. इस प्रकरण में प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करे और दोषियों को जेल भेजे. चाहे मंत्री हो या कार्यकर्ता इस तरह की घटना लोकतंत्र पर हमला है. ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ की जनता ने वोट देकर मंत्री बनाया. लेकिन यहां जनता की सेवा के बजाए उन्हीं का शोषण शुरू हो गया है. इस मामले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button