Uncategorized

नीरव और चौकसी के बाद अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद पर 97.85 करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड का केस

New Delhi : नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बाद अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद गुरमीत सिंह मान पर 97.85 करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है. गुरमीत सिंह मान का चीनी का मिल है जो कि देश की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक है. सीबीआई ने सिंभौली शुगर्स लिमिटेड, उसके चेयरमैन गुरमीत सिंह मान, डिप्टी जेनरल मैनेजर गुरपाल सिंह समेत अन्य लोगों पर 97.85 करोड़ रुपये की कथित बैंक लोन फ्रॉड का केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस ने कहा, बैंक धोखाधड़ी मामलों में 60 दिनों में तय हो जवाबदेही

कहां ली गयी तलाशी

सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने इस पूरे मामले के बारे में बताया कि एजेंसी ने निदेशक के आवास, कारखाने, दिल्ली, हापुड़ और नोएडा स्थित कंपनी के कॉरपोरेट और रजिस्टर्ड दफ्तरों सहित आठ ठिकानों पर तलाशी ली गयी है.

इसे भी पढ़ें- 97 प्रतिशत लाभुक चाहते हैं डीबीटी सिस्‍टम वापस ले सरकार : सर्वे

साल 2011 में लिया था 97.85 करोड़ रुपये का लोन

कंपनी पर बैंक की ओर से जो शिकायत दर्ज की गयी है उसमें यह बताया गया है कि कंपनी ने साल 2011 में 97.85 करोड़ रुपये का लोन लिया था. यह लोन रिजर्व बैंक की ओर से गन्‍ना किसानों के लिए लायी गई योजना के तहत मंजूर किया गया था. साथ ही इस रकम को गन्‍ना किसानों को आर्थिक मदद के रूप में बांटना था. लेकिन कंपनी ने फर्जीवाड़ा करके इस रकम को अपने काम के लिए खर्च कर लिया और किसानों के बीच इस रकम को नहीं बांटा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button