DhanbadJharkhand

झरिया : दोबारी रजवार बस्ती में गोफ बनने से मची अफरा-तफरी

Dhanbad(Jhariya) : झरिया के बीसीसीएल क्षेत्र के एरिया 9 के दोबारी कोलियरी रजवार बस्‍ती में अचनाक एक घर में गोफ बन जाने से अफरातफरी मच गयी. घर में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर की ओर भागे. दोबारी रजवार बस्ती में 35 से 40 परिवार रहता है. इसी के बीच का एक घर पद्मावती के परिवार का भी है. पद्मावती रोजमर्रा की तरह अपना काम कर रही थी, कि अचानक घर में गोफ बन गया. जिससे घर का दीवार गिर गया और पूरे घर में गैस का रिसाव होने लगा.

वहीं घटना के बाद लोगों में भय का मौहाल व्‍याप्‍त है. लोगों की माने तो बीसीसीएल प्रबंधन ना तो बस्‍ती का सर्वे करवा रही है और ना ही हमलोगों को सुरक्षित जगहों पर बसा रही है. स्‍थानीय महिलाओं ने कहा, हर समय भय के महौल में जीवन गुजर रहा है. बच्‍चों को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है कि बाहर खेल रहे बच्‍चों के साथ क्‍या होगा. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और वे आंदोलन के मूड में हैं. घटना की जानकारी देने के बाद भी बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम घटना स्‍थल पर नहीं पहुंची थी.

वहीं इस पूरे घटना क्रम पर धनबाद उपायुक्‍त ने कहा कि रजवार बस्‍ती का जल्‍द सर्वे करा लिया जायेगा और उन परिवारों को सुरक्षित स्‍थानों पर बसा दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button