National

राहुल गांधी का सवाल- चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया?, BJP सांसद बोले- हां …

New Delhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रक्षां मंत्री राजनाथ सिंह से चीनी घुसपैठ को लेकर रक्षा मंत्री से सवाल किया था, क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है. इस सवाल का जवाब लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने ‘हां’ में जवाब दिया है. बीजेपी सांसद नामग्याल ने ट्वीट कर कर लिखा कि  हां चीन ये इलाके कब्जाए हैं.

 

ये भी पढ़ें- LAC विवाद पर राहुल गांधी का तंजः चीनी हमारी सीमा में दाखिल हो गये और प्रधानमंत्री खामोश हैं

 

दरअसल, राहुल गांधी में मंगलवार को राजनाथ की शायरी पर तंज सकते हुए ट्वीट किया कि अगर रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करने का काम पूरा हो गया हो तो इस सावल का जवाब भी दे दें, क्य चीन के सैनिकों ने लद्दाख में भारतीय इलाके पर कब्जा कर लिया है.

 

 

राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने बीजेपी सांसद नामग्याल सामने आए. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हां, चीन ने भारतीय क्षेत्र पर इस तरह कब्जा कर लिया है.

 

 

बीजेपी सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस का शासनकाल में भारतीय जमीन पर कब्जा किया. उन्होंने दावा किया कि 1962 में कांग्रेस का शासनकाल में चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा किया.

 

साल 2008 में यूपीए के शासनकाल में तिया पंगनाक और चबजीवैली के 250 मीटर का दायरा कब्जा किया. इसके अलावे 2008 में ही डेमजोक में जोरवार किले को पीएलए द्वारा नष्ट किया गया और 2012 में यूपीए के शासन में ही पीएलए का ऑब्जर्विंग प्वाइंट बनाया गया और 13 सीमेंटेड चीन द्वारा बनाए गएं।

 

बीजेपी सांसद ने दावा किया कि 2008-09 में डुंगती और डेमजोक के बीच भारत के डूम चेले को खो दिया गया. बता दें कि डूम चेले प्राचीन व्यापार बिंदु था.

 

इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि  चीनी लद्दाख में हमारे क्षेत्र में चले आए है. इस दौरान प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप हैं और पूरी घटना से गायब हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button