JharkhandKhas-KhabarRanchi

जिस कांके डैम से हजारों लोगों को मिलता है पानी, उसमें फैली गंदगी पर निगम की नहीं है नजर

Ranchi : राजधानी के हजारों लोगों को पानी पिलाने वाले कांके डैम में इन दिनों गंदगी फिर से फैलने लगी है. इसके बावजूद रांची नगर निगम की इस ओर नजर नहीं गयी है. निगम यहां पर फैली गंदगी का उठाव नहीं कर रहा है. दरअसल कांके डैम के एक किनारे पर हवन और पूजा सामग्री विसर्जन के लिए कुंड बनाया गया है. हर दिन लोग इस कुंड पर पूजन सामग्री डाल रहे हैं.

लेकिन इस कुंड की सफाई पिछले कई महीनों से नहीं हुई है. बरसात के मौसम में तो यह सामग्रियां सड़ रही हैं. इससे चारों तरफ बदबू फैल रही है. यहां तक कि डैम का पानी जहरीला होने की राह पर है. ऐसे में राजधानी को पानी पिलाने वाले इस डैम की सफाई नहीं होना महामारी का कारण बनने की राह पर है.

इसे भी पढ़ें –झारखंडः पुलिसकर्मियों में तेजी से बढ़ रही है आत्महत्या की प्रवृत्ति

हाईकोर्ट की फटकार के बाद बड़ा तालाब में तो सफाई हुई, बाकि रहा नजरअंदाज

कांके डैम में इन दिनों गंदगी का आलम यह है कि इसके चारों किनारों पर जलकुम्भी भर गया है. बीते दिनों झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा तालाब में फैले इसी जलकुंभी को लेकर निगम को कड़ी फटकार लगायी थी. कोर्ट के निर्देश के बाद निगम ने तालाब से जलकुंभी हटाने का काम शुरू किया.

काफी हद तक यह काम पूरा भी हुआ है. लेकिन बड़ा तालाब की सफाई को लेकर निगम ने यह पहल हाईकोर्ट के बाद ही शुरू हुई. वहीं राजधानी के अन्य तालाबों या डैमों की स्थिति पर निगम ने कोई सुध नहीं लिया. यही कारण है कि कांके डैम में भी गंदगी का अंबार लग गया है.

कई बार की शिकायत, कभी सफाई होती है, तो कभी नहीं: नकुल तिर्की

वार्ड 1 के पार्षद नकुल तिर्की का कहना है कि उन्होंने भी कई बार निगम को इसकी शिकायत की है. कई बार सफाई होती है, तो कई बार नहीं. पानी में गंदगी फैलने का असर यह है कि इससे सप्लाई होने वाले पानी को पीना कोई पंसद नहीं करता. डैम में मॉर्निंग वाक करने आने वाले लोग बदबू से काफी परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें – DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र-राज्य सरकार व UPSC  को नोटिस

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button