Crime NewsJharkhandRanchi

छुट्टी देने के नाम पर कमरे में बुलाकर महिला सिपाही से अश्लील हरकतें करता था एएसआइ, सस्पेंड

  • महिला सिपाही ने पुलिस ऑफिसर को मारा चांटा

Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी में युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि पुलिस की वर्दी पर एक और दाग लग गया है. एक महिला जवान ने जैप 10 के ASI पर छुट्टी देने के नाम पर कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें- कुछ दिनों तक राज्य में बादल छाये रहने की आंशका, बारिश की संभावना नहीं


दरअसल जैप 10 में पदस्थापित एक महिला सिपाही 4 दिनों की छुट्टी का आवेदन लेकर पुलिस लाइन कार्यालय पहुंची. वहां पहुंचने के बाद उसने ASI शत्रुघन सिंह को फोन कर कहा कि सर मैं यहां पहुंच गयी हूं. फिर शत्रुघन सिंह ने गलत इरादे से उसे अपने कमरे में बुलाया और जबरन पकड़कर बदसलूकी करने लगा.

महिला सिपाही की शिकायत के बाद पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए शत्रुघन सिंह को तत्काल प्रभार से रांची एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है.

इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें आरोपी शत्रुघन सिंह महिला जवान से पैर पकड़कर माफी मांग रहा है और महिला जवान उसके गाल पर तमाचा मार रही है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी में गुरुवार को बैठेगी शांति सभा, इस खबर से क्यों है बेचैनी!

Related Articles

Back to top button