
NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास़्थ्य को लेकर चिंता जताई है. कहा है कि वह अरुण जेटली के हेल्थ को लेकर बहुत चिंतित हैं. बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली किडनी की बीमारी की जांच के लिए अमेरिका गये हैं. इस संबंध में राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर वित्त मंत्री के प्रति अपनी आत्मयीतता जाहिर की है. राहुल गांधी ने कहा है कि वह अरुण जेटली की हेल्थ को लेकर बहुत चिंतित हैं. कांग्रेस पार्टी और जेटली व उनके परिवार के साथ है.
बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली का पिछले साल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जेटली की यह पहली विदेश यात्रा है. किडनी ट्रांसप्लांट से पूर्व 2014 में वजन बढ़ने की समस्या को लेकर उनकी एक सर्जरी हो चुकी है.
अरुण जेटली 2000 से राज्यसभा के सांसद हैं
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, अरुण जेटली जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. यह सुनकर मैं बहुत चिंतित हूं. कहा कि हम दैनिक आधार पर उनके विचारों के लिए उनसे लड़ते हैं. हालांकि, मैंने और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं. हम उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं. इस मुश्किल समय में हम शत प्रतिशत आपके और आपके परिवार के साथ हैं. बता दें कि अरुण जेटली 2000 से राज्यसभा के सांसद हैं.
पिछले साल मार्च में फिर से उन्हें यूपी से राज्यसभा का सांसद चुना गया. अरुण जेटली का 14 मई 2018 को किडनी ट्रांसप्लांट संबंधी आपरेशन किया गया था. वह लगभग 100 दिन तक वित्त मंत्रालय से बाहर रहे. इस दौरान रेल, कोयला मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. 23 अगस्त 2018 को वह वित्त मंत्री के रूप में वापस काम पर लौटे थे.
इसे भी पढ़ेंः जेडीयू बीजेपी का एडवांस वर्जनः तेजस्वी




