
NewDelhi : यूपी सरकार के वाणिज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिये गये हैं. खबरों के अनुसार नोएडा में पदस्थापित 42 वर्षीय डिप्टी कमिश्नर सिंह पर उनकी सहकर्मी 38 वर्षीय महिला अधिकारी ने रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया. उसके बाद आरोपी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार कर लिये गये. रेप की घटना भोपाल में घटी.
इस संबंध में भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने जानकारी दी कि डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह पर उनकी सहकर्मी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. उसके बाद भोपाल स्थित कमला नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ेंःJSMDC : 11 में 10 खदानें बंद, वेतन पर सालाना खर्च 100 करोड़, आमदनी महज 16-17 करोड़
दोनों अधिकारी किसी काम से दो अगस्त को भोपाल आये थे
पुलिस अधीक्षक के अनुसार दोनों किसी काम से दो अगस्त को भोपाल आये थे. दोनों एक होटल में अलग-अलग कमरों में ठहरे थे. पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी पंकज दो अगस्त की रात को उसके कमरे में आया और उसे धमकी देकर दुष्कर्म किया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पांच अगस्त को पीड़िता को दिल्ली जाना था, लेकिन आरोपी डिप्टी कमिश्नर ने उसे दिल्ली नहीं जाने दिया. उसे होटल में पांच अगस्त की रात को गंदी-गंदी गालियां दी, मारपीट की और फिर उसके साथ दुबारा रेप किया.
पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ कमला नगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 294 (अश्लील कार्य) एवं 323 (जानबूझ कर किसी को चोट पहुंचाने के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःक्या मंत्री लुइस मरांडी के बयान की वजह से झारखंड-पश्चिम बंगाल के लोगों में पैदा हुआ तनाव ?
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते




