JharkhandRanchi

बीएलओ सुपरवाइजर घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों का करें सत्यापन : सीईओ

Ranchi:  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की ओर से प्राप्त शिकायतों के निराकरण पर किए जा रहे कार्रवाई की बैठक की. जिसमे सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई. उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाता सूची से गलत विलोपन की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका नियमानुसार सत्यापन करते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए.

वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के आवंटन के क्रम में बनाए गए एएसडी सूची से मिलान करते हुए मतदाता सूची से शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं मृत मतदाताओं का नियमानुसार विलोपन करें. अभी भी जिन मतदाताओं के पास पुराना लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र है. उसे बदलते हुए नए रंगीन मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, साथ ही किसी भी कारण अब तक छूटे मतदाताओं को भी मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया जा.

रवि कुमार ने कहा कि एक जुलाई से मुख्यालय के पदाधिकारी जिलों का भ्रमण करेंगे. इस दौरान जिला कार्यालय द्वारा मतदाता सूची को स्वच्छ बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बताए गए मापदंडों के अनुरूप किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगें.

इस अवसर पर ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button