
Ranchi: रांची पुलिस ने अपराधियों पर दवाब बनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी को मिली जानकारी पर हटिया डीएसपी ने कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
सिटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि तुपुदाना अंतर्गत बालसिरिंग पहाड़ी के पीछे कुछ अपराधी घातक हथियार के साथ जमा हुए हैं. और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर सिटी एसपी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. सूचना के अनुसार, बालसिरिंग पहाड़ी की घेराबंदी करते हुए बताए हुए स्थान पर छापेमारी की गई. जिसमें पुलिस को देखकर जमा हुए अपराधी फरार होने की फिराक में थे, जिसमें पुलिस बल के द्वारा छह अपराधियों खदेड़ कर पकड़ लिया गया.
हथियार के बल पर करते थे लूटपाट
पकड़ाए अपराधियों से पूछताछ करने पर बताया कि रिंग रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में वो लूट की घटना को अंजाम देते थे. हथियार का भय दिखाकर आने-जाने वाले ट्रक एवं मोटरसाइकिल सवारों और अकेले जाने वाले राहगीरों से रुपया और मोटरसाइकिल लूट लेते हैं.
इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह लोकसभा सीट: इस बार मुश्किल होगा रवीन्द्र कुमार पाण्डेय का जीतना
कई घटनाओं को दिया अंजाम
पकड़े गये अपराधियों ने इन क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है. जिसमें मार्च महीने में सेनेटोरियम एवं ब्रिजफोर्ड स्कूल के बगल रिंग रोड में एक युवक को पिस्टल का भय दिखाकर उसका स्कूटी एवं मोबाइल रखने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक के द्वारा विरोध करने पर उसको गोली मार दी गयी थी.
दूसरी घटना धुर्वा डेम की है, जहां हथियार के बल पर एक प्रेमी जोड़े से पैसा एवं मोबाइल फोन लूट लिए गये थे. वही खूंटी स्थित काला माटी जगह में दूध गाड़ी से हथियार के बल पर पैसों की लूट की गई.
मई में सीठियो ओवर ब्रिज के पास खूंटी से आ रहे व्यक्ति का पीछा करके हथियार के बल पर बाइक और रुपया लूट लिए गये थे. हाल में ही 14 अगस्त की रात में एक ट्रक कंटेनर का पीछा करके ब्रिज रिंग रोड में लूटपाट करने का प्रयास किया गया, विरोध करने पर उसको गोली मार दी. इसके अलावा कई अन्य छोटे-मोटे घटनाओं को अंजाम दिया गया था.
इसे भी पढ़ेंःजनसंख्या के हिसाब से झारखंड 162 देशों से आगे, 84 देशों से ज्यादा है राज्य का क्षेत्रफल
अपराधियों के पास से हथियार बरामद
पकड़े गये अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 13 गोलियां बरामद हुए हैं. इसके साथ ही एक मोटसाइकिल भी मिली है. गिरफ्तार अपराधियों में महफूज होबारी, चांद उर्फ महताब आलम, हकीम अंसारी, दानिश खान, छोटे खान उर्फ़ डीजे, इमरोज़ अंसारी शामिल है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




