Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

गूगल के लिए 10 और एआईसीटीई स्कॉलरशिप के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन

Ranchi : इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए गूगल और एआईसीटीई ने स्कॉलरशिप योजना लागू की है. दोनों ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कि प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. गूगल के स्कॉलरशिप के लिए केवल छात्राएं एप्लीकेशन करेंगी. गूगल स्कॉलरशिप के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन किये जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त एआईसीटीई स्कॉलरशिप के लिए 15 दिसंबर तक एप्लीकेशन दे सकते हैं. यह स्कॉलरशिप छात्र और छात्राएं दोनों के लिए है.

इसे भी पढ़ें :  स्टार्ट अप खुद चलाएगी झारखंड सरकार, मेंटॉर बहाली के मूड में नहीं

गूगल स्कालरशिप से मिलेंगे 74 हजार रुपये

कंप्यूटर साइंस सहित अन्य तकनीकी विषय में इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं. इसके तहत छात्रा को कुल 74 हजार रुपये दिये जायेंगे. इच्छुक छात्राएं 10 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. यह योजना सत्र 2021-22 के लिए जारी की गयी है.

इसमें नियमित रूप से पूर्णकालिक अध्ययन कर रही छात्राएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं. गूगल ने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए आधिकारिक तौर पर गूगल स्कॉलरशिप 2021 योजना लागू की है. लाभ पानेवाली छात्रा का एकेडमिक रिकॉर्ड बेहतर होना चाहिए. इस स्कॉलरशिप के लिए छात्राएं गूगल की वेबसाइट पर जा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें :  संबलपुर-रांची एक्सप्रेस वे: पहले सेक्शन जोराम-जामटोली तक फोरलेनिंग की मंजूरी मिली

15 दिसंबर तक करें आवेदन

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी तीन स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) योजना लागू की है. इस योजना के तहत पिछले सत्र के विद्यार्थी भी रिन्युअल करा सकते हैं. इसके लिए संबंधित विद्यार्थी 15 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तीन स्कालरशिप में से एक प्रगति स्कॉलरशिप योजना सिर्फ छात्राओं के लिए लागू की गयी है.

सत्र 2021-22 की छात्राएं फ्रेश आवेदन कर सकती हैं, जबकि तथा सत्र 2018-19, 2019-20 और 2020-21 की छात्राएं रिन्युअल के लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा एआईसीटीई सक्षम स्कॉलरशिप योजना के तहत सत्र 2021-22 के विद्यार्थी फ्रेश आवेदन कर सकते हैं. जबकि सत्र 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के विद्यार्थी रिन्युअल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : जानिये कहां हुई शर्मशार करने वाली घटना, चार महिलाओं की सड़क पर कपड़े उतरवा कर पिटाई 

एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप योजना के लिए फ्रेश आवेदन कर सकते हैं. वे विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन को निर्धारित समय पर वेरिफाइ कर ऑनलाइन पोर्टल पर भेज सकते हैं. फ्रेश आवेदन 31 दिसंबर 2021 तक और रिन्युअल आवेदन 15 जनवरी 2022 तक वेरिफिकेशन कर भेज सकते हैं. प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को 30 हजार दिये जाते हैं. सक्षम छात्रवृत्ति योजना के तहत नि:शक्त विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क आदि के लिए 30 हजार रुपये दिये जाते हैं.

Related Articles

Back to top button