
रामगढ़ : मारंगमरचा स्थित एपेक्स विद्यालय में रविवार से बाबूराम महतो फाउंडेशन के द्वारा तीन दिवसीय इंटर स्कूल कार्निवल प्रतियोगिता का उदघाटन किया जाएगा। उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के संस्थापक बाबूराम महतो, सचिव संतोष महतो, मदन महतो, चैतन्या इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एसआर खत्री, सत साईं पब्लिक स्कूल के सचिव श्री विजय कुमार प्रभाकर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा से बच्चों में जीतने का जज्बा पैदा होता। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे अपने अंदर छुपी प्रतिभा को उभार सकते हैं। इसलिए इस तरह का कार्यक्रम होना जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत बुके देकर गया। ततपश्चात विद्यालय के छात्राओ द्वारा आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बुशरा नाज़ एवम अनामिका कुमारी ने किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक भगीरथ कुमार, उप निदेशक अरविंद कुमार, प्राचार्य रामनरेश सिंह, उप प्राचार्या स्वेता मिश्रा सहित कई मौजूद थे।
लगभग 1800 बच्चों ने लिया हिस्सा
एपेक्स विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। और अपनी प्रतिभा का परिचय देकर शील्ड पर कब्जा जमाया। इस दौरान सफल प्रतिभागियों के बीच एक लाख की पुरस्कार राशि का वितरण किया गया। इसके अलावा उनके बीच शील्ड व प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया।
इन स्पर्धाओं का आयोजन
प्रतियोगिता के में लगभग 30 तरह के इवेंट्स का आयोजन किया गया। जिनमें मिनी मैराथन दौड़, आर्ट एंड क्राफ्ट, वेस्ट फ्रॉम बेस्ट, बैडमिंटन, कैरम, चेस, डांस, ड्राइंग, निबंध प्रतियोगिता, हाई जंप, लॉन्ग जंप, मेहंदी, क्विज, मेमोरी रेस, रंगोली, विज्ञान प्रदर्शनी, शॉटपुट स्लो साइकिल रेस व भाषण प्रतियोगिता शामिल था।
प्रतियोगिता के परिणाम
रेस 60 मीटर(जूनियर बालक वर्ग)
प्रथम: सुमित कुमार महतो(एपेक्स पब्लिक स्कूल)
द्वितीय: सरोज कुमार महतो(एपेक्स पब्लिक स्कूल)
तृतीय: उत्तम कुमार महतो (राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल)
रेस 60 मीटर(जूनियर बालिका वर्ग)
प्रथम: पुष्पा महतो(राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल)
द्वितीय: प्रियम मुर्मू (एपेक्स पब्लिक स्कूल)
तृतीय: अनुष्का कुमारी(एपेक्स पब्लिक स्कूल)
रेस 100 मीटर(सुपर सिनियर बालिका वर्ग)
प्रथम: पुष्पा महतो(राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल)
द्वितीय: सिमती कुमारी(डी ए वी बरलंगा)
तृतीय: आस्था शर्मा (एपेक्स पब्लिक स्कूल)
रंगोली प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप
प्रथम: मधु एंड ग्रुप(एपेक्स पब्लिक स्कूल)
द्वितीय: वर्षा एंड ग्रुप(एपेक्स पब्लिक स्कूल)
तृतीय: अन्नू एंड ग्रुप(रीझुनाथ चौधरी पब्लिक स्कूल)
ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता(जूनियर)
प्रथम: आरोही कश्यप(सिद्धार्था इंटरनेशनल अकैडमी)
द्वितीय: रश्मि कुमारी (एपेक्स पब्लिक स्कूल)
तृतीय: कल्पना कुमारी(सिद्धार्था इंटरनेशनल अकैडमी)
ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता(सीनियर)
प्रथम: साक्षी कुमारी(एपेक्स पब्लिक स्कूल)
द्वितीय: राधिका कुमारी(विद्या अकेडमी )
तृतीय: समृद्धि कुशवाहा (थ्री-डीडी पब्लिक स्कूल)
आर्ट एंड क्राफ्ट
प्रथम : राधिका कुमारी(विद्या अकैडमी)
द्वितीय:साइना परवीन (ऑक्सफोर्ड अकैडमी)
तृतीय :सरस्वती कुमारी (सिद्धार्था इंटरनेशनल अकैडमी)
मेहन्दी
प्रथम: रिया कुमारी (ऑक्सफोर्ड अकैडमी)
द्वितीय: आंँचल कुमारी (थ्री-डीडी पब्लिक स्कूल)
तृतीय: परी कुमारी(ऑक्सफोर्ड अकैडमी)




