
New York : एक ऩ्यूड पेंटिंग और उसकी कीमत 157 मिलियन डॉलर यानी लगभग 10 अरब 60 करोड़ रुपए. बता दें कि मशहूर चित्रकार इटली के एमेडियो मोदीग्लियानी ने साल 1917 में एक न्यूड महिला की पेंटिंग बनाई थी. खबर है कि यह पेंटिंग आर्ट डीलर कंपनी सोथबे द्वारा न्यूयॉर्क में आयोजित नीलामी में 157 मिलियन डॉलरमें नीलाम हुई है. 35 साल की उम्र दुनिया मशहूर चित्रकार का निधन हो गया था. जानकारी दी गयी है कि सोथबे के 274 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई पेंटिंग इतनी महंगी बिकी हो. बता दें कि एमेडियो मोदीग्लियानी जो पेंटिंग बनाई थी, उसमें एक महिला बिना कपड़ों के पीठ के बल लेटी हुई है. जा लें कि यह पेटिंग कई बार प्रदर्शनियों में लगाई जा चुकी है.
इसे भी पढ़ेंः यक्ष प्रश्न कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला किसकी सरकार बनवायेंगे
नीलामी में मशहूर चित्रकार पिकासो की पेंटिंग भी शामिल थी
आर्ट डीलर कंपनी सोथबे में पेंटिंग की नीलामी में मशहूर चित्रकार पिकासो की पेंटिंग भी शामिल थी. कुल 45 पेंटिंग नीलामी में थी. इनमें 13 पेंटिंग्स के लिए कोई खरीदार नहीं मिला; पिकासो के अलावा हेनरी मोरे और मार्क चैगल की पेंटिंग्स भी बिकी. बता दें कि 10.6 अरब रुपए में नीलाम ऩ्यूड पेंटिंग सबसे पहले साल 2003 में 2.69 करोड़ डॉलर में बेची गयी थी. अब 15 साल बाद इस पेंटिंग की कीमत छह गुना हो गयी. वैसे सबसे महंगी बिकी पेंटिंग की बात करें तो लियोनार्डो द विंची की साल्वेटर मुंडी (Salvator Mundi) 45.3 करोड़ डॉलर में बिकी थी. इसी नीलामी में मशहूर चित्रकार पिकासो की न्यूड लड़की की पेंटिंग की बेाली 1.15 करोड़ डॉलर की लगी. इस पेंटिंग में लड़की के हाथ फूल हैं. बताया गया है कि एमोडियो की पेंटिंग दुनिया के हर बड़े म्यूजियम में लगी हुई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




