Main SliderNational

अमित शाह हल्के बुखार के बाद AIIMS में भर्ती, कुछ दिन पहले ही Corona को दी थी मात

New Delhi: हल्के बुखार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नयी दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ दिनों पहले ही साह ने कोरोना वायरस को मात दी थी और ठीक होकर घर पर थे. जिसके बाद सोमवार देर रात फिर से उन्हें बुखार आया और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढें- देश में एक दिन में 55 हजार नये केस, कुल आंकड़ा 27 लाख के पार

डॉक्टरों की निगरानी में शाह

हॉस्पिटल में शाह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया. अमित शाह को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में अडमिट कराया गया. शाह को एक प्राइवेट वार्ड में रखा गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढें-

14 अगस्त को कोरोना की रिपोर्ट आयी थी निगेटिव

गौरतलब है कि 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. जिसके बाद उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी. शाह कोरोना के इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी. डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेश न पर रहने पर सलाह दी थी.

इसे भी पढें- RJD के तीन विधायकों ने थामा JDU का दामन, NDA में शामिल हो सकते हैं जीतन राम मांझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button