HazaribaghJharkhand

 हजारीबाग : उद्घाटन होने से पहले ही फुरुका पूल में आई दरार

Hazaribagh : इचाक बरकट्ठा पथ पर फुरुका नदी पर बने नवनिर्मित पुल पर उद्घाटन से पहले ही दरार आ गयी. पुल का एप्रोच रोड पर भी बुरी तरह से कई दरारें आ हैं. किनारा धंस गया है. पुल की ऐसी जर्जर स्थिति किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे रही है. यह पुल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के द्वारा लगभग सात करोड़ की लागत से बनाया गया था.

पुल को रामचंद्र यादव कंस्ट्रक्शन के द्वारा लगभग चार माह पुर्व ही बनाया गया था. एप्रोच रोड के जर्जर हालत से पुल के गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं. इधर नवनिर्मित पूल का अवलोकन करने आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ग्रामीणों के साथ पहुंचे. जहां उन्होंने मरम्मति कर रहे मजदूरों को आगे का काम करने से रोक दिया.

उन्होंने कहा कि जब तक पूल की जांच उच्च आलाधिकारियों से नहीं होगी तब तक पुल का काम बंद रहेगा. विरोध करने वालों में रवि कुमार,संदीप कुमार,रतन साव, मुकेश यादव समेच संगठन और ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढे़ें : प्रेमजाल : प्रेमी से मिलने हजारीबाग से धनबाद पहुंची नाबालिग छात्रा, प्रेमी छोड़कर हो गया फरार

Related Articles

Back to top button