Uncategorized

लातेहार : PLFI का जोनल कमांडर मुकेश अपने साथी के साथ धराया, दो लाख का था इनामी

NEWS WING

LATEHAR, 05 DECEMBER : लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला के हेरहंज थाना पुलिस ने मारी पन्दरम जंगल में छापेमारी की. इस अभियान में पी एल एफ आई के सब जोनल कमांडर मुकेश यादव और दस्ता सदस्य राज कुमार यादव को पुलिस ने भारी संख्या में हथियार के साथ गिरफ्तार कर मंडलकारा लातेहार भेज दिया.

यह भी पढ़ें – सत्र खत्म होने के करीब, विभाग ने स्कूल कोष में दो महीने पहले भेजे पैसे, फिर भी छात्रों को नहीं मिली किताबें

संगठन को फिर से सक्रिय बनाने की थी योजना – SP

SP प्रशांत आनंद ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि PLFI  उग्रवादी सब जोनल कमांडर मुकेश यादव के नेतृत्व में मारी पन्दरम जंगल में मिलने वाले है. साथ ही एसपी ने बताया कि  जंगल में उग्रवादियों के द्वारा संघटन को फिर से सक्रिय किये जाने पर निचार किया जाना था. लेकिन    हेरहंज थाना पुलिस लगातर इन उग्रवादियों की गतिविधियों पर नजर गड़ाये हुए थी. इसी क्रम में आज सुबह जंगल में सर्च किया तो मुकेश और राज कुमार की गिरफ्तारी हुई. वहीं मुकेश की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा, 3.15mm की चार गोली, एक 3.15 की देशी रायफल, एक लोडेड रेग्युलर कार्बिन तीन 9 एमएम की गोली, एक देशी सिक्सर के अलावा तीन मोबाईल एवं एक पिस्टल रखने का होलेस्टर बरामद किया.

यह भी पढें – बकोरिया कांडः हाई कोर्ट के आदेश पर हेमंत टोप्पो व दारोगा हरीश पाठक का बयान दर्ज

सब जोनल कमांडर मुकेश यादव 2 लाख का इनामी

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किया गया सब जोनल कमांडर मुकेश यादव कुछ दिन पहले ही लातेहार जेल से छूटा है और फिर से सक्रिय हो गया. मुकेश पर उग्रवादी रिकॉर्ड के कुल 11 मामले दर्ज हैं और यह 2 लाख का इनामी उग्रवादी है. वहीं मुकेश की गिरफ्तारी पलामू, चतरा, लातेहार की जनता के लिए जहैं बढ़िया संकेत हैं तो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है.जबकि राजकुमार यादव पर पहले से ही दो मामले दर्ज हैं. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button