News Wing
Mumbai, 22 November: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला गाना ‘स्वैग से स्वागत’ रिलीज हो गया है. इस गाने में सलमान और कैटरीना मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं. कैटरीना अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं, जबकि सलमान अपना टशन दिखा रहे हैं. म्यूजिक डायरैक्टर विशाल और शेखर के इस गाने की लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखी है. जबकि आवाज विशाल ददलानी और नेहा भसिन की है.
बता दें, फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के ट्रैलर ने भी आते ही धूम मचा दी है. रिलीज के 24 घंटे के भीतर इस ट्रेलर को 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे, जो अपने आप में ही रिकॉर्ड तोड़ है. मेकर्स ने दावा किया है कि ‘टाइगर जिंदा है’ ने पिछले सभी फिल्मों के ट्रेलर व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में आई सलमान-कैटरीना की ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है.
देखें वीडियो:
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




