News Wing
Imphal, 22 November: ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (एएमडब्ल्यूजेयू) ने त्रिपुरा में हुई पत्रकार की हत्या की आज निंदा की और माणिक सरकार के नेतृत्व वाली सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. त्रिपुरा के एक बांग्ला समाचारपत्र में काम करने वाले पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की हत्या के खिलाफ रोष जाहिर करने के लिए एएमडब्ल्यूजेयू ने धरना प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा में एक और पत्रकार की हत्या, कमांडेंट के PSO ने मारी गोली
एएमडब्ल्यूजेयू के महासचिव सुखम नंदा ने बताया कि मणिपुर की मीडिया बिरादरी अपने साथी की मौत पर शोक जताती है. नंदा ने त्रिपुरा सरकार से राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. मणिपुर एडिटर्स गिल्ड ने भी एक बयान जारी कर भौमिक की हत्या की निंदा की.
बता दें कि त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के एक कॉन्स्टेबल ने कहा-सुनी के चलते कल कथित तौर पर भौमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना से दो महीने पहले पश्चिमी त्रिपुरा में एक टीवी पत्रकार की हत्या कर दी गई थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




