National

आपात स्थिति में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा सिंगापुर एयरलाइंस का विमान

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर 228 यात्रियों को लेकर आ रहे सिंगापुर एयरलाइन्स के विमान को पहिये में आवाज आने के चलते बुधवार को आपात स्थिति में उतारा गया. अधिकारियों ने यह जानाकारी दी.

इस सुरक्षित लैंडिंग से एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. क्योंकि विमान के पायलट ने तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर विमान उतारने में असमर्थता जताई.

जिसके बाद विमान संख्या एसक्यू 406 के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से भी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. और फिर विमान को रनवे संख्या 28 पर लैंडिंग कराया गया.

इसे भी पढ़ेंः आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक को मारी गोली, मौत

विमान को सुरक्षित उतारा गया

विमान में सवार एक यात्री के अनुसार सिंगापुर से आ रहे विमान ए 380-800 के पहिये में कुछ आवाज की समस्या थी और उसे टर्मिनल तक ले जाया गया. बाद में रनवे से पार्किंग स्टैंड तक ले जाया गया.

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि एसक्यू 406 सिंगापुर-दिल्ली विमान के लिए आपात स्थिति घोषित कर दी गयी. जिसमें 228 लोग सवार थे और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया.

इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि विमान रात के करीब 8.20 बजे रनवे संख्या 28 पर उतरा. विमान को लगभग 8.38 बजे रनवे से हटा दिया गया. सिंगापुर एयरलाइंस से तत्काल प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका.

Related Articles

Back to top button