BusinessNational

सरकारी बैंकों की आज से दो दिन की हड़ताल, कामकाज होगा प्रभावित

New Delhi: अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है, तो दो दिनों के लिए आपको परेशानी हो सकती है. दरअसल,  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार से दो दिन ही हड़ताल पर रहेंगे. इससे सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है.

वेतन में इजाफे समेत कई मांगों को लेकर  बैंक के कर्मचारी शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे. वेतन संशोधन को लेकर प्रबंधन के साथ बातचीत में सहमति नहीं बनने के बाद बैंक यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू: पुलिस पर आतंकवादी हमला, तीन आतंकी ढेर, राजमार्ग बंद

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) सहित विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि हड़ताल से उनका सामान्य बैंकिंग परिचालन प्रभावित हो सकता है. इनके उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. खासतौर पर एटीएम मशीनों में पैसे की किल्लत हो सकती है. हालांकि, इस हड़ताल से प्राइवेट बैंक दूर हैं.

आज आयेगा आर्थिक सर्वे

गौरतलब है कि सरकारी बैंकों की हड़ताल ऐसे समय हो रही है, जबकि शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया जाना है.

इसे भी पढ़ेंः#TerrorFunding मामले में एनआइए ने PLFI प्रमुख दिनेश गोप की दो पत्नियों को किया गिरफ्तार

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल का आह्वान किया है. इसमें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (एआइबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआइबीईए) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) सहित नौ बैंक यूनियनें शामिल हैं.

एआइबीओसी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इससे पहले मुख्य श्रमायुक्त के साथ बैठक बेनतीजा रही थी.

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों का वेतन संशोधन नवंबर, 2017 से लंबित है. एआइबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (आइबीए) के साथ हमारी मांगों को लेकर हुई बैठक विफल रही है. ऐसे में हम हड़ताल पर जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःRJD में प्रशांत को लेकर दो फाड: तेजप्रताप ने किया स्वागत, जगदानंद का इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button