
New Delhi : श्रीलंका में आतंकि हमलों के बाद अब भारत को भी इस तरह के हमलों की धमकी आतंकी संगठन ने दी है. एक टेलिग्राम चैनल जो कि आईएस समर्थित है ने एक पोस्टर जारी किया है. जिसमें बंगला में यह लिखा गया था कि ‘शीघ्रे आश्छी, इंशाअल्लाह…’ (जल्द आ रहे हैं). इस पोस्टर पर अल मुरसालात का लोगो भी था.
इसे भी पढ़ें- एयर इंडिया की विमान सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण दुनियाभर में बाधित
जांच में जुटी सुरक्षा एजेंशियां
पोस्टर को सुरक्षा एजेंशियों ने गंभीरता से लिया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है. क्योंकि कुछ दिन पहले ही श्रीलंका में ईस्टर के दिन आतंकी संगठन आईएस ने कई धमाकों को अंजाम दिया था. जिसमें काफि लोगों की जान गयी थी और कितने ही लोग घायल हो गए थे.
आईएस ने यह धमाके श्रीलंका के स्थानीय आतंकी संगठन तौहीर जमात की मदद से अंजाम दिया था. वहीं बंग्लादेश में भी इस तरह का एक संगठन मौजूद है जिसका नाम जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) है. यह संगठन भी आईएस से जुड़ा हुआ है.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस का NYAY नोटबंदी, GST से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा : राहुल
आतंकी संगठन जेएमबी से आईएस का संबंध
जेएमबी के कई सदस्य कोलकाता के साथ पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आतंकियों की भर्ती और उनके छुपने के लिए लगातार कोलकाता आते-जाते रहते हैं. वहीं जेएमबी का एक आतंकी अरिफुल इस्लाम फरवरी 2019 में कोलकाता के बाबूघाट से गिरफ्तार भी किया गया था.
गौरतलब है कि गिरफ्तार अरिफुल बोधगया में हुए धमाकों में शामिल था. पूछताछ में उसने बताया था कि असम में भी आतंकी संगठन अपनी पैठ बना रहा है. साथ ही उसने इस बात का खुलासा भी किया था कि चिराग में जेएमबी के ट्रेनिंग कैंप बनाने की भी बात है.
तीन साल पहले जेएबी ने बंगाल के कई जिलों में पोस्टर चिपकाया था. और वहां के स्थानीय युवाओं से आतंकी संगठन में शामिल होने की अपील की थी.




