Uncategorized

झारखंड़ सहित देशभर में मनायी जा रही है कुर्बानी का पर्व बकरीद

रांची : झारखंड़ समेत पूरे देशभर में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। झारखंड़ के राज्यपाल डा. सैयद अहमद और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बकरीद के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर एदार-ए-शरिया झारखण्ड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने मुसलमान भाईयों से आपसी भाईचारे के माहौल में बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की है।

बकरीद के अवसर पर पूरे शहर में छुट्टी का माहौल देखा जा रहा है। अधिकांश व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान भी बंद रखे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button