National

राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद गहलोत ने कहा- सरकार पर नहीं कोई संकट 

Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विश्वास जताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसी प्रकार का संकट नहीं है. राज्य सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी. प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को हुयी बैठक में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया.

कांग्रेस विधायक दल की यह बैठक जयपुर दिल्ली मार्ग पर उसी होटल में हुई जहां विधायक पिछले कुछ दिनों से रुके हुए हैं. उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में अशोक गहलोत सरकार के समर्थक विधायक एक होटल में रुके हुए हैं. बीते लगभग एक सप्ताह में पार्टी के विधायक दल की यह तीसरी बैठक थी. इसमें कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रहे अन्य विधायक भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें- अब इस तरह से मानव शरीर में हमला कर रहा है कोरोना वायरस, ये हैं संक्रमण के नए लक्षण

डेढ़ घंटे चली बैठक

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार गहलोत ने बैठक में कहा कि सरकार पांच साल चलेगी. गहलोत ने कहा, ‘‘सत्य की विजय होगी, सत्य ही ईश्वर है ईश्वर ही सत्य है और सत्य हमारे हमारे साथ है. प्रवक्ता के अनुसार बैठक में मौजूद विधायकों ने पूरी दृढ़ता के साथ गहलोत के नेतृत्व में भरोसा जताया और कहा कि चाहे कोई भी तकलीफ उठानी पड़े हम साथ हैं और सत्य की लड़ाई को हम जीतेंगे.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, के सी वेणुगोपाल व अजय माकन भी मौजूद रहे. बैठक लगभग डेढ़ घंटे चली.

इसे भी पढ़ें- कब तक सामने आते रहेंगे प्यारेमियां जैसे चरित्र?

One Comment

  1. 838741 997193The the next occasion Someone said a weblog, Hopefully so it doesnt disappoint me approximately this. What im saying is, I know it was my choice to read, but I in fact thought youd have something interesting to express. All I hear is often quite a few whining about something which you could fix in the event you werent too busy looking for attention. 870441

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button