Uncategorized

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा से समीर उरांव के नाम की घोषणा, दूसरे उम्मीदवार होंगे प्रदीप संथालिया !

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गयी है. एक तरफ जहां राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व झामुमो ने मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, वहीं भाजपा भी राज्यसभा की दोनों सीटों पर कब्जा करने की जुगत में लगी हुई है. भाजपा की तरफ से समीर उरांव राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के दूसरे उम्मीदवार प्रदीप संथालिया होंगे जो राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. गुमला के विशुनपुर के रहने वाले 32 वर्ष समीर उरांव काफी मेहनती व लगनशील पुरुष हैं. उन्होंने अपने काम की बदौलत अपनी पहचान बनायी है और वर्तमान में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हैं. पार्टी ने समीर उरांव के नाम की घोषणा कर दी है, मगर प्रदीप संथालिया के नाम की घोषणा अभी नहीं हुयी है, सूत्रों के अनुसार उनका नाम तय माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव: सीट बचाने के लिए हेमंत ने राहुल से मिलकर लिया बड़ा निर्णय  

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा के लिए कांग्रेस को मिला जेएमएम का साथ : हेमंत के नेतृत्व मे लड़ा जायेगा विधानसभा चुनाव

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस नेता धीरज साहू ने राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा से लिया नामंकन पत्र

उद्धोगपति प्रदीप संथालिया होंगे भाजपा के दूसरे उम्मीदवार !

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

प्रदीप संथालिया पेशे से एक उद्धोगपति हैं. धनबाद केमिकल एनिरॉक्स पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आइडीबीआइ बैंक कोलकाता ने लोन नहीं चुकाने पर अपने कब्जे में लेकर फैक्ट्री को उद्योगपति प्रदीप संथालिया के हवाले कर दिया था. संथालिया ने बैंक से यह फैक्ट्री खरीद ली थी. फैक्ट्री के मालिक उद्योगपति संतोष भुवानिया एवं ओम प्रकाश भुवानिया थे. 6 मई 2015 को धनबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रदीप संथालिया ने भाजपा की तरफ से नामांकन किया था. भाजपा ने प्रदीप संथालिया को समर्थन दिया था, मगर बाद में उनकी जगह चंद्रशेखर अग्रवाल को खड़ा किया गया था. इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदीप संथालिया के भाजपा से नामांकन करने की पूरी उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें – धीरज साहू ने किया सबको हैरान, कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से पहले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र लेने के मायने !

इसे भी पढ़ें – न्यूज विंग की खबर सच निकली, धीरज साहू ने कहा- छुट्टी की वजह से मंगवाया था नामांकन का सैंपल पेपर, जब तक पार्टी नहीं कहेगी तब तक नहीं हूं उम्मीदवार

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button