
Ranchi: तकनीकी शिक्षा के मामले में सत्र 2020 बेहतर साल रहा है. एडमिशन की तमाम प्रक्रियाएं ऑनलाइन होने के बाद एडमिशन के जो आंकड़े सामने आये हैं, वो राहत देने वाले हैं. एनआईटी जमशेदपुर, ट्रिपलआईटी रांची समेत देश भर की अन्य दूसरी तकनीकी संस्थानों में बीते साल के मुकाबले तीन फीसदी अधिक नामांकन हुआ है.
विशेषज्ञों की मानें तो इसे कोरोना का पॉजिटिव इफेक्ट कहा जा सकता है. हर साल हजारों की संख्या में एक राज्य के स्टूडेंट्स दूसरे राज्यों के प्राइवेट तकनीकी संस्थानों में एडमिशन लेते थे. लेकिन इस साल कोरोना की वजह से स्टूडेंट्स बाहर जाने से बचे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार बहुत हद तक स्टूडेंट्स ने अपने स्टेट के तकनीकी संस्थानों को प्राथमिकता दी है. इस वजह से भी नामांकन ज्यादा हुआ है.
इसे भी पढ़ें-बंपर सरकारी नौकरी : 12 वीं पास के लिए 4000 पोस्ट के लिए एप्लाई करने का सुनहरा मौका
सीसैब की ओर से जारी सूचना के अनुसार एकेडमिक इयर 2019-20 में देशभर के एनआईटी, ट्रिपलआईटी और केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में बीटेक में 31,644 सीटों पर 29,078 छात्रों ने एडमिशन लिया. वहीं 2587 सीटें रिक्त रह गयी. यानी कुल सीटों के मुकाबले 8.17 फीसदी सीटें खाली रह गयी थी. वहीं इस साल ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दस फीसदी सीटें बढ़ाकर सभी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन लिया गया. इस तरह से इस बार 34,772 सीटों पर 33,509 ने छात्रों ने बीटेक में प्रवेश लिया है. इस बार 1939 सीटें रिक्त हैं. यानी 5.57 फीसदी ही सीट रिक्त रह गयी हैं.
इसे भी पढ़ें- धनबाद: रैली निकाल कर नेताजी की मनाई गयी 125वीं जयंती, लोगों ने कहा नहीं मिला उचित सम्मान
रिक्त सीटों की संख्या में तीन फीसदी की कमी
आंकड़े को देखें तो पिछले साल की तुलना में इस बार रिक्त सीटों की संख्या में तीन फीसदी की कमी आयी है. एनआईटी में एडमिशन की बात करें तो देशभर की एनआईटी में 23,500 सीटें हैं. जहां 482 सीटें खाली रह गयी हैं. वहीं, ट्रिपलआईटी में 5643 सीटों में 432 और केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में 5620 बीटेक के सीटों में 1025 सीटें रिक्त हैं.




