Fashion/Film/T.VNationalTOP SLIDER

फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा की मौत, हिमाचल के धर्मशाला में फंदे से लटका मिला शव

Dharmshala: फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा की गुरुवार को मौत हो गयी. उनका शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में उनका फंदे से लटका हुआ शव मिला है. आत्महत्या की आशंका जतायी गयी है.

मौके से की सुसाइड नोट नहीं मिला है. कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मौत की पुष्टि की है. आसिफ बसरा की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा पिछले पांच सालों से मैक्लोडगंज में एक किराये के मकान में रह रहे थे. उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे.

आसिफ बसरा ने ‘परजानियां’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’, ‘कृष 3’, ‘एक विलन’, ‘मंजुनाथ’, ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था.

इसे भी पढ़ें:‘जब तक केन्द्र से धर्मकोड नहीं मिल जाता, तब तक जारी रहेगा प्रयास’

 

Related Articles

Back to top button