JharkhandLead NewsRanchi

बहुचर्चित लव भाटिया अपहरण कांड में गवाही के लिए चंदन सोनार को लाया गया है रांची

Ranchi: कुख्यात किडनैपर चंदन सोनार को रांची के बहुचर्चित लव भाटिया अपहरण के मामले में गवाही देने के लिए रांची लाया गया है. उसे फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रखा गया है. चंदन सोनार को पश्चिम बंगाल की पुलिस आसनसोल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार मंगलवार को रांची लाया गया है. चंदन सोनार ने कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक के बेटे लव भाटिया के अपहरण की घटना को अंजाम दिया था. इस अपहरण केस को लोअर बाज़ार थाने में 2019 में दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़ें :  पटना में महिला सिपाही ने दिखाई हिम्मत, मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा

दर्ज केस संख्या 168/09 में चंदन सोनार का नाम है और 364(A) के तहत बयान दर्ज किया जाएगा. लव भाटिया के अपहरण के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी और उस समय रांची के एसएसपी प्रवीण सिंह ने लव भाटिया को अपहरणकर्ताओं की चंगुल से निकालने में काफी मशक्कत किये थे. इस अपहरण कांड में तीन लोगों का एनकाउंटर भी हुआ था.

चंदर सोनार के आतंक का कारोबार देश के चार राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीमसगढ़, गुजरात और पश्चिम बंगाल तक फैला था. चंदन सोनार रांची में होटल कावेरी के संचालक लव भाटिया, ज्वेलर परेश मुखर्जी, जमीन कारोबारी मदन सिंह के बेटे के अपहरण में शामिल है. रांची के ही अपराधियों के साथ मिलकर गुजरात के हीरा व्यवसायी सोहैल हिंगोरा का अपहरण भी उसी ने किया था. चंदन सोनार, सिंगरौली में 10 साल से होटल कारोबारी चंद्रमोहन के नाम से रहता था, उसे बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें :  लातेहार में 10 दिनों में हाथी के दूसरे बच्चे के शव मिलने पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

आपको बता दें कि चंदन सोनार 2011 में जमानत पर छूटा था. तबसे वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आकर चंद्रमोहन के नाम से रहने लगा. होटल कारोबार के अलावा वह ठेकेदारी भी करता था. चंदन ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह रांची और बेऊर जेल में रह चुका है. सिंगरौली में रहने के दौरान उसने यहां कोई क्राइम नहीं किया लेकिन अन्यह राज्योंल में होने वाले अपहरण कांडों में उसका नाम चर्चा में आता रहा. चंदन सोनार का नाम रांची, सूरत और रायपुर से व्यानपारियों के अपहरण में आया था. सूरत के हीरा व्यापारी के बेटे सोहैल हिंगोरा का अपहरण कर उसने सनसनी फैला दी थी.

हीरा व्याणपारी के परिवार से उसने करोड़ रुपये की वसूली की थी. 2020 में रायपुर से व्यापारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था. तब भी चंदन सोनार गैंग का नाम ही चर्चा में आया था. झारखंड के गोमिया से व्यवसायी महावीर जैन का अपहरण भी इसी गिरोह ने किया था. चंदन सोनार को 11 मार्च 2021 को मध्यय प्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार हो गया था.

इसे भी पढ़ें : हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा- कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए क्या-क्या तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं

Related Articles

Back to top button