Crime NewsJharkhandRanchi

कार्रवाई : दशम फॉल क्षेत्र में पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती

Ranchi: दशम फॉल थाना पुलिस ने हुसीरहातू गांव के जंगली क्षेत्र में कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक एकड़ 70 डिसमिल में लगे पोस्ता के फसल को नष्ट कर दिया . उक्त विषय पर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस लगातार पोस्ता की खेती पर नजर रख रही है. साथ ही इसके खेती करने वालों का पता लगा रही है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान ही दशम फॉल थाना क्षेत्र में पोस्ता की खेती करने की सूचना मिली थी जिसे जैप -2 कंपनी के जवानों ने  जंगली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया गया है.

बड़े पैमाने में होती है पोस्ते की खेती

रांची के ग्रामीण क्षेत्र दशम फॉल थाना क्षेत्र, तमाड़ थाना क्षेत्र और नामकुम थाना क्षेत्र और बुंडू थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती होती है. पुलिस लगातार अभियान चलाकर फसल को नष्ट भी करती है. लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से चोरी छुपे अफीम की खेती की जाती है.

इसे भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों के इलाज में फूंक दिये करोड़ों, लेकिन शुरू नहीं हो पाया पुलिस लाइन का अस्पताल

 

Related Articles

Back to top button