
Chatra : जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर अपनी सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ 190 बटालियन व जिला बल की संयुक्त टीम यह सफलता हासिल की.
इसे भी पढ़ें- चुनाव को लेकर हथियार जमा नहीं करने वाले 31 लोगों का होगा लाइसेंस रद्द
पोलिंग पार्टी व सुरक्षाबलों को टारगेट करने का था उद्देश्य
इस सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए दस बम बरामद किए गए. जिसे मौके पर ही झारखंड जगुआर के बीडीडी दस्ता के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से ये बम लगाए गए थे.
बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार बासन के बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सहायक कमांडेंट अनिल कुमार राय और अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में सीआरपीएफ व जिला बल के जवानों की संयुक्त टीम बनाकर सर्च अभियान के लिए जंगल में भेजा गया था.
इसे भी पढ़ें- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के खिलाफ याचिका दायर, नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप
निरंतर जारी रहेगा नक्सलियों के खिलाफ अभियान
अभियान के दौरान प्रतापपुर व कुंदा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित बामी गांव से सटे पहाड़ी के पास के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए सात पाइप बम और तीन सिलेंडर बम बरामद किया गया.
कमांडेंट ने बताया कि जिले में सक्रिय विभिन्न नक्सली संगठनों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा. साथ ही चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की नक्सल गतिविधी और दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.




