Uncategorized

रांचीः पति से तलाक होने के बाद परेशान महिला ने की खुदकुशी

Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया है. मृतका का नाम फिरदौस खान बताया जाता है, जो अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जामिया नगर कडरू की रहने वाली थी. वह जमिया नगर स्थित मरियाना अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. गुरुवार की शाम उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. सुबह जब उठने में देर हुआ तो घरवालों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. जब दरवाजा को तोड़ा गया तो अंदर में पंखे से उसका झूलता शव पाया गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. फिरदौस की मां आशिया हुसैन ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि बेटी का तलाक होने के कारण परेशान रहती थी, हमेशा टेंशन में शाम को अंदर से दरवाजा बंद कर लेती थी. कल भी परेशान थी तो दरवाजा बंद कर ली. घर के लोगों ने समझा की सुबह दरवाजा खोल लेगी, लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ.

इसे भी पढ़ेंः हादसे के शिकार पुलिस जवान की दुर्दशाः मेदांता ने नहीं दिया बेड, मेडिका ने पैसे की कमी के कारण लौटाया, रिम्स में जमीन पर हो रहा इलाज

घर लौटने के बाद रो रही थी फिरदौस

परिजनों ने बताया कि फिरदौस आर के नर्सिग होम के नजदीक सिलाई सीखने जाती थी. शुक्रवार को भी सिलाई सीखने गयी थी. दोपहर में घर लौटी थी, वह घर आकर काफी रो रही थी. शाम पांच बजे के आसपास उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. घर के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, चूंकी इससे पहले भी तनाव में दरवाजा बंद कर लेती थी. इसलिए घर के लोगों को यह एहसास नहीं हुआ कि वह खुदकुशी भी कर सकती है.

इसे भी पढ़ेंः नीति आयोग ने झारखंड के जिन जिलों को बताया था पिछड़ा, वहां लीड्स ने किया सर्वे, आंकड़ों ने चौंकाया

पति से हो चुका था तलाक

फिरदौस की शादी तीन साल पहले हजारीबाग में हुई थी. एक सप्ताह ससुराल में रहने के बाद उसका पति सउदी अरब चला गया. इस कारण से दोनों पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया, इसके कुछ दिन बाद वह भुवनेश्वर स्थित किसी निजी कंपनी में काम करने लगी. किसी कारण से कंपनी बंद हो गया, तो रांची आकर माता-पिता के साथ रहने लगी. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button