
Ranchi: झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने एक और घोटाले को सामने लाया है. इस बार खनन विभाग की गड़बड़ी की पोल उन्होंने खोली है. सरयू राय ने कहा है कि पश्चिम सिंहभूम जिला के 18 खनन कंपनियों ने 2700 करोड़ का नहीं बल्कि 6300 करोड़ का हेरा-फेरी किया है, लेकिन वर्तमान जिला खनन पदाधिकारी ने 6300 करोड़ की राशि घटा कर 2700 करोड बताया है. सरयू राय ने कहा कि इससे सरकार के खजाने को भारी नुकसान होगा. चाईबासा के सर्किट हाउस में सरयू राय ने फेसबुक लाइव कर यह खुलासा किया. उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.
1 जनवरी से बंद हो जाना चाहिये था उत्खनन और डिस्पैच
सरयू राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 31 दिसंबर तक पेनाल्टी जमा नहीं करने वाले खदान में 1 जनवरी से उत्खनन व डिस्पैच बंद हो जाना चाहिए था, लेकिन खनन विभाग के मिलीभगत से सुप्रीम कोर्ट की आदेश के विपरीत प. सिंहभूम जिले के उन खदानों में उत्खनन और डिस्पैच जारी है. कहा कि भारत सरकार की उपक्रम सेल के सारंडा के चारों आयरन ओर खदान सहित पेनाल्टी जमा नहीं करने वालें खदानों में उत्खनन और डिस्पैच धडल्ले से जारी है. जो बिल्कुल गलत है.
अधिकारी नहीं चेते तो सालों पहले घोटाला करने वालों जैसा होगा हाल
सरयू राय ने कहा कि इस पर सचिवालय में बैठे अधिकारियों और जिले के डीसी व डीएमओ को देखना चाहिए. कहा कि झारखंड में खनन विभाग के पास सरकार का 40 हजार करोड़ का बकाया है, लेकिन खनन विभाग लीपापोती कर कम राजस्व जमा करने के जुगत लगा रहा है. मंत्री ने कहा कि अगर खनन विभाग के बड़े अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो आने वाले समय में उनका भी वाही हाल होगा जो आज सालों पहले घोटाला करने वालों का हो रहा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




