
Dhanbad: आइएसएम धनबाद अंग्रेजों के जमाने से दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है. और अब आईआईटी आईएसएम की एक बड़ी पहचान है. मंगलवार को ISM IIT दीक्षांत समारोह हुआ. मंगलवार को हुए दीक्षांत समारोह इतिहास में एक नयी इबारत लिख गया. 39वें दीक्षांत समारोह भागीदारी के पैमाने से अब तक का सबसे बड़ा आयोजन रहा. इस आयोजन में 2082 सफल छात्रों को डिग्री मिली. इसमें 44 अफगानी छात्रों को भी बीई की डिग्री मिली.
बीटेक कंप्यूटर साइंस की आशा वर्मा को बेस्ट स्टूडेंट चुना गया. इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनीज के हेड सज्जन जिंदल शामिल हुए. वही समारोह में संस्थान के अध्यक्ष डीडी मिश्रा, निदेशक राजीव शेखर और अन्य लोग शामिल हुए. डिग्री लेनेवाले छात्रों ने संस्कृत में दीक्षा पढ़ी. वही छात्र पायजामा-कुर्ता, वही छात्राएं सलवार-कमीज और साड़ी जैसे पारंपरिक परिधानों में दीक्षांत समारोह में शामिल हुए.
यूट्यूब पर वायरल हुआ कॉन्वोकेशन सॉन्ग
आईआईटी आइएसएम के 39वें दीक्षांत समारोह 2018 से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है. इसे अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. 634 लोगों ने लाइक किया है. 8 लोगों ने डिस लाइक भी किया है. यह कॉन्वोकेशन सॉन्ग आइएसएम और धनबाद में बिताए क्षणों की याद है.




