Uncategorized

बांकाः 3 युवकों ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

News Wing

Ranchi, 07 October: बिहार के बांका जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है. तीन युवकों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला बांका मामला बांका जिले के सुईया थाना के एक गांव की है. 4 अक्टूबर को नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपनी दोस्त से मिलने उसके घर जा रही थी कि इसी बीच उसे गांव के ही पवन यादव, ठकुरी यादव और रोहित यादव ने अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया.

अगवा कर किया गैंगरेप

तीनों युवकों ने छात्रा को जबरन अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान एक युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. वीडियो के वायरल होते ही मामले ने तूल कर लिया. तीनों ने लड़की का मुंह बंद कर एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे अधमरा हालत में छोड़कर भाग गये. इलाके के लोगों ने लड़की को बुरी हालत में पाया और उसके परिजनों को सौंप दिया.

पंचायत में की गई मामले को सुलझाने की कोशिश

मामला सामने आने के बाद पंचायत में सुलझाने की कोशिश की गयी. पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुईया थाना में आवेदन दिया है. वहीं अब मामला महिला थाने को सौंपा दिया गया है. शुक्रवार को पीड़िता का बांका सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया कराया गया.

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

गैंगरेप को दो आरोपी पवन यादव और ठकुरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है. एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. जिले के एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि यह सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना नहीं है. जिस अभियुक्त ने रेप किया है. उसका वीडियो बनाया गया था. मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है.

 

One Comment

  1. 569888 589533Soon after study some of the blog articles for your internet site now, and that i really like your method of blogging. I bookmarked it to my bookmark web site list and are checking back soon. Pls consider my internet web site too and inform me what you consider. 138256

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button