
Ranchi: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गुरु नानक भवन कमेटी एवं गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी, नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के 7 फरवरी को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कुल 52 प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया.
गुरु नानक सत्संग सभा से 38,गुरु नानक भवन कमेटी से सात और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी से सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए. आज नामांकन का अंतिम दिन गहमागहमी भरा रहा.
मुख्य चुनाव अधिकारी देवराज खत्री ने तीनों कमेटियों के प्रत्याशियों की सूची जारी की. नाम वापसी की अंतिम तारीख 4 फरवरी है. उस दिन दोपहर दो बजे सभी आपत्तियों के निष्पादन के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सभा के 725 मतदाता 7 फरवरी,रविवार को मतदान कर गुरुनानक सत्संग सभा के इक्कीस तथा गुरुनानक भवन कमिटी के पाँच एवं गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमिटी के पांच विजयी प्रत्याशियों का चयन करेंगे.
मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गुरुनानक भवन परिसर में होगा. मतगणना शाम 5 बजे से आरंभ होगी तथा रात 8 बजे तक तीनों कमिटियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.
मनोहर लाल मिढ़ा एवं नारायण दास अरोड़ा पूरी चुनावी प्रक्रिया में मुख्य चुनाव अधिकारी को सहयोग करेंगे. मतदान के दिन गुरुनानक भवन कमिटी द्वारा मतदाताओं के लिए अल्पाहार एवं लंगर की व्यवस्था की गयी है.




