
Ranchi : हिनू शिवपुरी इलाके में बाघ जैसा जानवर देखे जाने की सूचना के बाद इलाक़े में दशहत है. इलाक़े के रणविजय सिंह ने दावा किया है कि सुबह 5:30 से 6 के बीच उन्होंने बालकनी से कुछ दूरी पर एक बड़े आकार का जानवर देखा. जो बाघ की तरह था. उन्होंने शोर मचाया. शोर मचाने के बाद जानवर छलांग लगा कर भाग गया. रणविजय ने बताया कि जिस स्थान से जानवर ने छलांग लगायी, वहां उसके पैरों के निशान मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ेंः लाल आतंक पर प्यार का नशा: पत्नी और बच्चे के प्यार में 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
इस घटना के बाद DFO ने रेंजर को वहां भेजा. मामले की जांच की जा रही है. DFO अशोक कुमार चौबे ने बताया है कि बाघ के मिलने की सूचना है. लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. जानवर की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें ः रायगढ़ से अपहृत बच्चे को खूंटी पुलिस ने आठ घंटे के भीतर खोज निकाला




