GiridihJharkhand

लुकैया जंगल के एक घर से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Giridih : शराब माफियाओं के सिडिकेंट को एक बार फिर गिरिडीह पुलिस ने ध्वस्त कर दिया  है. सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के निर्देश पर उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह लुकैया में शराब कारोबारियों के अड्डे पर धावा बोला. अहले सुबह की हुई कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग अब तक सिर्फ यह पता लगा पाया है कि लुकैया के चांदो मुर्मू के घर पर नकली शराब का खेप होली के खास मौके पर बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी. वैसे कार्रवाई के दौरान इस बार भी उन माफियाओं का ही नाम सामने आया. जो नकली शराब के कारोबार को गिरिडीह जिलें में फैलाने में सफल हो चुके हैं.

बोतलों में नकली शराब भर कर खपाया जाता था

छापेमारी के दौरान चांदो मुर्मू के घर से नकली शराब बनाने के समानों को जप्‍त किया है. साथ ही रॉयल स्टैग, इंपिरियल ब्लू का बड़े पैमान पर रैपर के साथ इन कंपनियों से भरे शराब की 40  पेटियां जबकि खाली बोतल के 100  पेटी को भी जब्त किया गया. जिसमें इन बोतलों में नकली शराब भर कर खपाया जाता था. इसके अलावे 400  सौ लीटर स्‍प्रीट, चार खाली ड्रम, 5 लीटर कैसमोल केमिकल, एक हजार प्लास्टिक बोतल समेत कई समान जब्त किया गया. इधर कार्रवाई के बाद अब उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटा हुआ है कि चांदो मुर्मू के घर पर बनाये गये अड्डे से नकली शराब का खेप कहां भेजने की तैयारी चल रही थी.

इसे भी पढ़ें : पलामू के डाटम जंगल से नर-कंकाल बरामद, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button